रामगढ़: भाकपा-माले पतरातु प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को घुटूवा में शहीद स्मारक के समक्ष शहादत दिवस सभा का आयोजन किया। जिसमें वर्ष 1988 में संघर्ष के दौरान पुलिस फायरिंग में शहीद रिझनी देवी, बलकहिया देवी और राम प्रसाद महतो को याद किया गया‌। सभा का संचालन देवानंद गोप ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाकपा-माले जिला सचिव हीरा गोप ने झंडोत्तोलन किया। इसके उपरांत शहीद स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1988 में महाजनी और सूदखोरी के दौर में प्रतिरोध संघर्ष के दौरान पुलिस के द्वारा गोलीबारी की गई। जिसमें रिझनी देवी, बलकहिया देवी और राम प्रसाद महतो की मौत हो गई। तब से हर साल शहीदों से प्रेरणा लेते हुए भाकपा-माले कार्यकर्ता संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जन संस्कृति मंच की ओर से साहित्यकार सुरेन्द्र कुमार बेदिया, कवि जन्मजय तिवारी ने  कलाकार भरत बेदिया, दिनेश करमाली, अमर मुंडा ने मोतीलाल बेदिया, राजू,पिंटू, शिवनारायण बेदिया सहित अन्य ने गीत, कविताएं, विचारों की प्रस्तुति दी। मोतीलाल बेदिया द्वारा जन प्रतिरोध के संघर्ष की पोस्टरों का प्रदर्शनी भी किया गया।

शहादत सभा में देवकीनंदन बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, नीता लाली, बेदिया बेदिया, नरेश बडाईक, सोहराय किस्कू, सोनाराम मांझी, रस्का हेम्ब्रम, राजेन्द्र राम, बृज नारायण मुंडा, धनीराम प्रजापति, सरिता देवी, सीता देवी, उमेश गोप, मदन प्रजापति, फूलो देवी, सुरती देवी, हेंमती देवी, धनमती देवी, नुरसी देवी, किरण कुमारी, सावित्री कुमारी,पचमी देवी, मिला देवी, ठंडामनी देवी, बटेश्वर मुंडा सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!