रामगढ़: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिला खेल कार्यालय रामगढ़ द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ़ एज्युकेशन रामगढ़ में किया गया। महोत्सव का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

महोत्सव में पांच प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें  सामूहिक लोकनृत्य, कविता लेखन, भाषण, सामूहिक लोकगीत और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। सामूहिक लोकनृत्य में पहला स्थान महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, दूसरा स्थान रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ और तीसरा स्थान रामशोभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन। भाषण प्रतियोगिता में ख़ुशबू कुमारी पहले, रुचि कुमारी दूसरे और सान्या फ़िरदौस तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला  में पहले स्थान पर सतीश कुमार, दूसरे स्थान पर तृप्ति कुमारी और तीसरे स्थान पर अनन्या सिन्हा रही। कविता लेखन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर शालिनी रतन, दूसरे स्थान पर खुशबू कुमारी और तीसरे स्थान पर निकिता कुमारी रही, लोकगीत में नमन ग्रुप को पहला, शहज़ादी ग्रुप को दूसरा और जीनत परवीन का ग्रुप को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक, खेल समन्वयक, एनएसएस  स्वयंसेवक समेत कई अन्य उपस्थित थे। 

By Admin

error: Content is protected !!