रांची: राजधानी रांची से ‘कैलाश की करूणा’ जत्था गंगा सागर की यात्रा के लिए रवाना हुआ। समाजसेवी नन्द किशोर सिंह चंदेल ने धर्म ध्वज और अंग वस्त्र देकर जत्थे को किया रवाना। बताया जाता है कि रांची के निःशुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक कैलाश की करुणा के संस्थापक कैलाशी अरविन्द सिंह कौशल के नेतृत्व में पांच राज्यों से 43 यात्री जत्थे में शामिल हैं। जिसमें 24 महिला एवं 19 पुरुष हैं। यह जत्था पवित्र गंगा सागर संगम स्नान, दक्षिणेश्वर मंदिर, काली मंदिर, भुतनाथ मंदिर, मोटा महादेव के दर्शन कर 15 जनवरी को रांची वापस लौटेगा।
जत्थे में कैलाशी स्वामी गंगानन्द गिरी महाराज राम कथावाचक सह सनातन धर्म प्रचारक आलोक नाथ पांडेय, दिवाकर पांडेय, ज्योतिषाचार्य राकेश तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, अतुल कुमार, रेणु सिंह, शांति देवी, कुंती देवी, शोभा सिंह, बिनोद कुमार सिंह, ऊषा शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, अलका तिवारी, अवधेश कुमार, नीतू कुमारी, अभय कुमार निराला, कुंती तिवारी, रीता मंडल, प्रभा तिवारी, दिपक सिन्हा, संध्या सिन्हा, गिरीश प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, जय प्रकाश साह,अंजू वर्मा, अन्या परी, नितेश कुमार श्रीवास्तव, मनीषा श्रीवास्तव, रजनी सिंह, अमित सिंह, संगीता कुमारी, सुमन कुमार, राजीव कुमार, उर्वशी देवी, शामिल हैं।
