रामगढ़: ए’ला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल गिद्दी प्रोजेक्ट के परियोजना पदाधिकारी रणधीर कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया। इसके साथ ही राष्ट्रगान गाया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के छात्र ही कल के भारत के भविष्य हैं। अनुशासन और कड़ी मेहनत ही वह कुंजी है जिससे आप न केवल अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम में आगे विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत पर प्रस्तुति दी। इसके उपरांत छात्र तौसीफ रजा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अपने संबोधन में विद्यालय के सचिव डॉ गजाधर प्रभाकर महतो ने अपने संबोधन में शिक्षा के नैतिक पक्ष पर जोर दिया। उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ-साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा स्वतंत्रता हमें उपहार में मिली है, लेकिन गणतंत्र को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, प्रशासक संजय कुमार, धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, कंचन सोनी, सूरजदेव सिंह , कंचन दास,सिद्धार्थ कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू, कृष्णा अम्बष्टा, सुनील कुमार साव, कुमार ,अजीत शर्मा, अजीत सिंहा, वैभव कुमार, मंतोष कुमार गोप,ट्विंकल पॉल, सपना मिंज, सरिता कुमारी, शबाना खातून, सुमन खलखो, नीतू सिंह, रितिका गुप्ता, गीता प्रसाद, रुचि सिंह, सीमा हेंब्रम, शबनम बानो,चंचला कुमारी, ललिता कुमारी, काजल बनर्जी, सोनी कुमारी, बबीता कुमारी, शीला देवी, वर्षा टेटे और काजल सिंह का विशेष योगदान रहा।

