| उपायुक्त ने किया दवा का सेवन, फाइलेरिया को जड़ से मिटाने की अपील की |
रामगढ़: उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। अवसर पर सदर अस्पताल रामगढ़ के ओपीडी प्रतीक्षालय कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त ने दीप प्रज्जवलित कर अभियान की शुरुआत की।

अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाइयों का सेवन कर आम जनों से भी फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए दवाइयां लेने की अपील की। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया उन्मूलन हेतु दवा वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले की कुल लक्षित जनसंख्या 10,53,034 को फाइलेरिया रोधी दवा (DEC और Albendazole) का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे दवा का सेवन खाली पेट न करें एवं गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तथा दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को दवा न दी जाए। उन्होंने बताया कि DEC और Albendazole दवाओं के सेवन से ही फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव औल रोकथाम संभव है।
बताया जाता है कि कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर अभियान की निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। जिले में कुल 1156 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर दवा वितरण किया जाएगा। दिनांक 11 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दवा का सेवन कराया जाएगा।कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी सामुदायिक केंद्रों द्वारा लगभग 130 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार, उपाधिक्षक सदर अस्पताल डॉ. हरेन्दचन्द्र महतो, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉ. स्वराज, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. तुलिका रानी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदय श्रीवास्तव, राज्य सलाहकार विनय कुमार, राज्य सलाहकार आपूर्ती एवं प्रबंधन मो. शाहबाज आपूर्ती, डीपीएम रामगढ़ प्रदीप कुमार सिंह, डीडीएम रश्मी आंनद, डीपीसी आरिफ हैदर, डॉ. पल्लवी कौशल कंसल्टेंट फ्लोरोसिस, जिला भीबीडी सलाहकार संजना कुमारी, अरविन्द कुमार, रवि कांत रवि, मो मिन्हाज अंसारी. रितेश कुमार, मिथुन भण्डारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
