उरीमारी (हजारीबाग): 12 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर उरीमारी परियोजना में संयुक्त मोर्चा ने कई जगहों पर पिट मीटिंग की। इस दौरान श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को सफल बनाने का आव्हान किया। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की अगुवाई में उरीमारी परियोजना के पोटांगा वर्कशॉप, परियोजना कार्यालय, आशीर्वाद आउटसोर्सिंग, बेस वर्कशॉप, सौंदा साइडिंग में पिट मीटिंग की गई। हड़ताल को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार कोयला उद्योग को निजीकरण की तरफ धकेल रही है। चार लेबर कोड मजदूर हित में नहीं, बल्कि पूंजीपतियों के हित में है। कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल को ऐतिहासिक बनाते हुए मजदूर हित में एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
मौके पर उपाध्यक्ष सीताराम किस्कू, यूसीडब्ल्यूयू के शाखा अध्यक्ष महादेव मांझी, सचिव डीपी मेहता, जेसीएमयू के शाखा सचिव अजीत कुमार सिंह, त्रिपाक्षीय सुरक्षा समिति सदस्य गणेश, डॉ. जीआर भगत, एजेकेएसएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष इन्द्रदेव राम, सिटु के संजय कुमार राम, आरकेएमयू के शाखा सचिव नागेश्वर मिस्त्री, विष्ठपित नेता विश्वनाथ मांझी, राजकुमार सिंह, लालो महतो, कंचन मांझ, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, संजय यादव,नाथू प्रसाद,राजकुमार महतो, गोपाल राम, अनिल कुमार, प्रेमचंद उराव, कामेश्वर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
