संगठित अपराध की रोकथाम को लेकर दिए दिशा-निर्देश 

रामगढ़: हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा का गुरुवार को रामगढ़ पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर मंटू यादव के नेतृत्व में उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया गया। 

इसके उपरांत डीआईजी अंजनी कुमार झा ने पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन की साफ-सफाई का अवलोकन करते हुए उन्होंने किट परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने अनुक्रमणी, अपराध मानचित्र, लंबित काण्डों की सूची, आगत निर्गत पंजी, गुंडा पंजी, गैंग पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, नक्सल पंजी की समीक्षा की। साथ ही अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पतरातु गौरव गोस्वामी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं डीआईजी ने बीते छह माह में  संगठित अपराधकर्मियों के द्वारा कारित हत्या, आगजनी, गोलीबार, पोस्टरबाजी, धमकी भरा कॉल से संबंधित काण्डों की समीक्षा करते हुए निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही उन्होंने बीते कल पतरातू थाना क्षेत्र के सरैया टोला में दो कोयला कारोबारियों के घर पर हुई फायरिंग की घटना की समीक्षा करते हुए। कांड के शीघ्र उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को एसआईटी का गठन करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी थाना-ओपी प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु/रामगढ़ को संगठित अपराधिक गिरोह के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।

By Admin

error: Content is protected !!