उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में गुरुवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती मनाई गई। अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत विद्यालय के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव समेत सभी शिक्षकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिंतक, समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक थे। 1875 में आर्य समाज की स्थापना कर उन्होंने वैदिक धर्म का प्रसार किया और 1876 में सबसे पहले ‘स्वराज’ की मांग की।
मौके पर शिक्षक शिव शाह, रंजीत कुमार, ललन कुमार, रंजीत कुमार मेहता, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, शालिनी सिंह, प्रियंका सिंह, फुलमूनी मुर्मू, सानिया परवीन, रितु कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
