अध्यक्ष संजय कुमार गोराई और सचिव निर्भय कुमार सिंह बने
रामगढ़: माइंस रेस्क्यू सेंटर में शनिवार को जनता मजदूर संघ की कमेटी का गठन किया गया। अवसर पर मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ के सीसीएल प्रभारी रामेश्वर सिंह फौजी, सीआरएस बरकाकाना के शाखा सचिव उदय सिंह और विनय कुमार उपस्थित रहे। उनके आगमन पर बुके देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत बैठक कर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया।
नवगठित कमेटी ने संजय कुमार गोराई अध्यक्ष और निर्भय कुमार सिंह सचिव मनोनीत किए गए। वहीं सुधांशु मिस्त्री और भागीरथ महतो उपाध्यक्ष, रवि कुमार पासवान सहसचिव, केशव राम उपसचिव, नारायण मंडल कोषाध्यक्ष और मीरा देवी संगठन मंत्री के रूप में चयनित किया गया।
मौके पर प्रताप कुमार सिंह, जैकी कुमार, बासुदेव मांझी, कुमार टोप्पो, महेंद्र मुंडा, कृष्णा कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
