रामगढ़: लादी स्थित बाल विकास विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को समस्त हिंदू परिवार के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय संभाग प्रमुख  राकेश लाल, छिन्मस्तिका मंदिर के पुजारी सुकांत पंडा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक जिला संयोजक शत्रुघ्न प्रसाद, बिरसा पाहन, सरजू महतो सहित समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां भारती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं आयोजन समिति ने अंगवस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आगे एकल अभियान के तहत भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। साथ ही सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम का संचालन शुभम गिरी ने किया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने अपने विचारों को साझा किया और समाज को बांटने वाली शक्तियों के विरुद्ध एकजुट होने का आव्हान किया गया। अपने संबोधन में राकेश लाल ने कहा कि माता अपने बच्चों की पहली गुरु होती है। माताएं अपने बच्चों को धार्मिक संस्कारों से जरूर जोड़ें। उन्हें अपने अस्तित्व का बोध कराएं। उन्होंने कहा कि अपनी सनातनी संस्कृति की रक्षा के लिए सभी को संकल्पित होने की आवश्यकता है। हिंदू समाज को बांटने का प्रयास कर रही शक्तियों के विरुद्ध हमें एकजुट रहने की जरूरत है।

सम्मेलन के अंतिम चरण में मांं भारती की आरती की गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण किया। मौके पर सन्नी कुशवाहा, दीपक शर्मा, सुरेश कुमार दांगी, सहजनाथ बेदिया, आलोक कुशवाहा, अनामिका श्रीवास्तव, बाल किशुन राम, किशोर कुमार, सूरज कुमार, राकेश कुमार महतो, देव गुप्ता किशोर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!