रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा बस्ती पारटाड़ के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पीटीपीएस पतरातू निवासी मार्टिन मुंडू अपनी बाइक पर पतरातू से भुरकुंडा की तरफ आ रहा था। इस क्रम में सौंदा बस्ती पारटाड़ मोड़ के निकट बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस पर घायल को सीसीएल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!