रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा नगर निगम एवं बुण्डू नगर पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। जिसमें चुनाव की सम्पूर्ण तैयारी और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और यातायात, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत और सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक बल तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
बताया जाता है कि कल 22 फरवरी को मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को रवाना किया जाएगा। रांची नगर निगम में कुल 53 वार्डों के लिए 909 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 07 मतदान केंद्र पूर्ण रूप से महिला संचालित केंद्र रहेंगे, जो मोरहाबादी के रेड क्रॉस सोसाइटी में स्थापित रहेंगे।
