रामगढ़: नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान कार्य शुरू किया गया। चुनाव को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कतारबद्ध होकर वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं मतदान पदाधिकारी और सुरक्षा बल निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।

नगरपालिका चुनाव के तहत सुबह नौ बजे तक प्रखंडवार रामगढ़ में 3979 (10.66 प्रतिशत), पतरातू में 2478 (9.75 प्रतिशत), मांडू में 3602 (12.27 प्रतिशत) और दुलमी में 327 (10.75 प्रतिशत) वोट पड़े। 

वहीं सुबह 11:00 बजे तक प्रखंडवार रामगढ़ में 8725 (23.32 प्रतिशत), पतरातू में 5359 (20.93 प्रतिशत), मांडू में 8001 (27.02 प्रतिशत) और दुलमी में 804 (26.30 प्रतिशत) वोट पड़े। 

नगरपालिका चुनाव के मतदान कार्य संपन्न होने पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रखंडवार रामगढ़ में 26327 (67.04 प्रतिशत), पतरातू में 16182 (62.55 प्रतिशत), मांडू में 21842 (71.55 प्रतिशत) और दुलमी में 2191 (71.09 प्रतिशत) कुल वोट पड़े।

By Admin

error: Content is protected !!