रामगढ़ और रांची जिला उत्पाद विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
रामगढ़: जिला उत्पाद विभाग और रांची जिला उत्पाद विभाग की टीम ने पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड़ में संयुक्त अभियान चलाया है। जिसमें नकली विदेशी शराब निर्माण में उपयोग की जानेवाली पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ और रांची जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सीमावर्ती तालाटांड़ में एस्बेस्टस शीट के एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की। इस क्रम में मकान से विभिन्न ब्रांड के शराब की खाली बोतलें, बोतलों पर चिपकाने हेतु ब्रांड लेबल, खाली कार्टन, कार्टन सील करने वाला टेप और एक पंचिंग मशीन बरामद किया गया।
रामगढ़ उत्पाद बल ने बरामद सभी वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
यह सामाग्री हुई बरामद
उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम ने Royal Challenge व्हिस्की 180 ml की खाली बोतल 80 पेटी, Black Dog व्हिस्की 180 ml की खाली PET बोतल 59 पेटी, Signature व्हिस्की 180 ml की खाली बोतल 1 पेटी, Royal Challenge / Black Dog / Imperial Blue के बोतल लेबल 15 बंडल, बोतल के ढक्कन 5 पेटी, पंचिंग मशीन 1, खाली कार्टन 15 बंडल और पेटी सील करने हेतु टेप 4 पेटी जब्त की गई है।
