रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत बंजारीनगर में बीती रात पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया है। हाथियों ने यहां एक निजी विद्यालय को काफी क्षति पहुंचाई है। क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जंगली क्षेत्र से हाथियों का झुंड बंजारीनगर में प्रवेश कर गया। हाथियों ने संत फ्रांसिस स्कूल की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर परिसर में प्रवेश कर गए। जहां हाथियों ने मुख्य ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर दिया और खिड़कियों के कांच को भी क्षति पहुंचाई। इसके बाद झुंड वापस लौट गया। 

मामले की सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम हाथियों को सतर्क हो गई है। साथ ही विभाग झुंड के गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि बंजारीनगर  में हाथियों के झुंड के आने की यह पहली घटना है। 

By Admin

error: Content is protected !!