विधायक रोशन लाल चौधरी ने दर्शन किया, भंडारे में हुए शामिल 

रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल के बौनर धौड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में तीन दिवसीय प्रतिष्ठा यज्ञ शनिवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन वेदी पूजन, माता की प्रतिष्ठा, हवन और आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया। वहीं दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें खिचड़ी के रूप में प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूर्व विधायक ने मंदिर में माता का दर्शन कर  सर्व मंगलकामना की। 

तीन दिवसीय शीतला माता प्रतिष्ठा में पुजारी अशोक मिश्रा के मार्गदर्शन में काशी से पहुंचे आचार्य मुकेश पांडेय और लव कुमार उपाध्याय ने सभी अनुष्ठान संपन्न कराए। जबकि यजमान के रूप में मनोज पाठक सपत्नीक शामिल रहे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक पाठक, कृष्णा साव, देव गुप्ता, राजेश कुमार, धीरज साव, रजत कुमार, दीपक साव, हरेंद्र शर्मा, प्रिया कुमारी सहित अन्य लोगों ने सराहनीय योगदान दिया ।

By Admin

error: Content is protected !!