| राजधानी रांची में क्षत्रिय गौरव रैली 15 मार्च को |
रामगढ़: क्षत्रिय गौरव एकता मंच पतरातू के तत्वाधान में शनिवार को हवेली रेस्टोरेंट के प्रांगण में क्षत्रिय महासमागम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. संजय सिंह और संचालन मोती नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सह क्षत्रिय गौरव झारखंड प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार और चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुनील सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव डॉ. अजय लाल शाहदेव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धनाथ सिंह, जिंदल स्टील पतरातू के प्लांट प्रमुख कृष्ण वल्लभ सिंह, क्षत्रिय गौरव प्रदेश संयोजिका पूनम सिंह, जिप सदस्य सर्वेश सिंह शामिल हुए।
समागम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर और प्रभु श्री राम और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल “जय भवानी” के उद्घोष से गूंजायमान रहा। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत भगवा अंगवस्त्र देकर किया गया। वहीं समागम में शामिल क्षत्राणियों का अभिनंदन माला पहनाकर और पुष्प भेंटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी 15 मार्च को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आहूत क्षत्रिय गौरव रैली को लेकर चर्चा की गई और बड़ी संख्या में भाग लेने रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। वहीं कार्यक्रम में अतिथियों ने क्षत्रिय समाज की वर्तमान स्थिति, ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर विचार रखें और एकजुटता पर बल दिया। 
क्षत्रिय गौरव रैली से सामाजिक एकजुटता को मिलेगी मजबूती : प्रवीण सिंह
पूर्व एम.एल.सी. प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि क्षत्रिय समाज को जागृत और एकजुट होने की जरूरत है। 15 मार्च को रांची में आहूत क्षत्रिय गौरव रैली से सामाजिक एकजुटता को और मजबूती मिलेगी। क्षत्रिय समाज के उत्थान और समग्र विकास के लिए भावी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षत्रिय समाज के लोग की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनका समाधान एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में क्षत्रिय गौरव रैली में भाग लेने का आव्हान किया।
समाज को कलम और हल संभालने की जरूरत : सुनील सिंह
चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुनील सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षत्रिय समाज को तलवार की जगह अब कलम और हल संभालने की जरूरत है। वर्तमान में कलम की ताकत सर्वोपरि है। आज समाज के लोग अपनी जमीन से दूर हो रहे हैं और हमारी जमीनें लेकर कोई और आगे बढ़ रहा है। देश के महानगरों में चौकीदारी करने से बेहतर है कि अपनी भूमि को सिंचित करने और आर्थिक प्रगति करें। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 25 वर्षों बाद भी आज यही पक्ष-विपक्ष यही चर्चा कर रहा कि कोयला कौन चोरी कर रहा… बालू कौन चोरी कर रहा… पत्थर कौन चुरा रहा। इसका समाधान कब-कैसे होगा, बस इसकी चर्चा हो रही। जबकि इन 25 वर्षों में यहां की सरकारों ने कभी यह नहीं सोचा हमारे यहां खेतों को पानी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पलामू और खूंटी में हमारे समाज के कई लोग जमीन होते हुए भी दयनीय स्थिति में हैं। उनके पास साधन नहीं हैं, आर्थिक रूप से पिछड़ रहे हैं और पलायन को विवश हैं । पूर्व सांसद ने कहा कि समाज को क्षति से बचाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। एकजुटता और धनबल से ही सामाजिक समस्याओं का समाधान संभव है।

कार्यक्रम का समापन भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया। आयोजन को सफल बनाने में सुदामा सिंह, विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह, मदन सिंह, जनार्दन सिंह सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
अवसर पर जय प्रकाश सिंह उर्फ ननकी, रंजन सिंह फौजी, विनय सिंह, पप्पू सिंह, सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, द्वारिका नाथ सिंह, अमर सिंह, अमित कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह , अखिलेश सिंह, दीपक सिंह,सुदीप कुमार सिंह, तोकेस सिंह, संजय सिंह, अवधेश कुमार सिंह, शक्ति सिंह, सुजीत कुमार सिंह, भोला सिंह, अजय सिंह, उमेश कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, चट्टान सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, शिव पुजन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, बिट्टू सिंह, अजीत कुमार सिंह, मारुति नंदन सिंह, विजय सिंह अभय सिंह, सलेंद्र सिंह सतेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, संजय सिंह, तेज प्रताप सिंह, शुभ नारायण सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मदन कुमार सिंह, रामधनी सिंह, श्रवण कुमार सिंह, निकेश कुमार सिंह, विक्की कुमार सिंह, शंकर सिंह, उमेश कुमार सिंह, प्रताप सिंह, धर्मपाल सिंह राजेंद्र सिंह बृजमोहन सिंह, हरि सिंह, सुजीत सिंह, तिलेश्वर सिंह, सुभाष सिंह, बीना सिंह, सरिता सिंह , किरण सिंह, उषा देवी, बबली सिंह, रीता सिंह, गीता सिंह, विनीता सिंह, अरुणा सिंह, गीता सिंह, नीलम सिंह,गोबिंद सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
