रामगढ़: केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल की 50वीं वर्षगांठ मानने को लेकर विद्यालय प्रांगण में पूर्ववर्ती छात्रों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने की। बैठक में 1 मार्च 2026 को विद्यालय के 50वीं वर्षगांठ स्वर्ण जयंती की तैयारियों को लेकर पूर्ववर्ती छात्रों ने कार्यक्रम से संबंधित सभी पहलचओं पर चर्चा की। बताया गया कि इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि निदेशक मानव संसाधन सीसीएल रांची हर्षनाथ मिश्र होंगे। इसके साथ ही विद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से सचिव वरुण कुमार, संरक्षक गजानंद प्रसाद, सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव, सयाल उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया सतेंद्र यादव, वीरेंद्र पासवान, संजय शर्मा, राजीव सिन्हा, अभय सिंह, सुभाष करमाली, आफताब आलम, बिरदा कुमार, राज कुमार सिंह, जगनारायण प्रसाद, राजेंद्र साव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश विश्वकर्मा, रविंद्र प्रसाद, लाल बिहारी यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
