गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पचम्बा थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल 9 बाइक बरामद किया है। इस संबंध में गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि बाइक चोरों के संबंध में मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को बनखंजो पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में बाइक के कागजात न दिखाने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसपर दोनों ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है और वे उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे। आगे पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की कुल 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं‌। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शक्ति चौधरी, पिता स्व. बिनोद चौधरी और दीपक चौधरी, पिता श्याम सुंदर चौधरी के रूप में हुई। दोनों  खुट्टाबाध, थाना बेंगाबाद, गिरीडीह के रहनेवाले हैं। मामले को लेकर पचम्बा थाना में कांड संख्या 24/26, धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली, पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सदलबल शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!