रामगढ़: जल महोत्सव के तहत विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर उपायुक्त ने जल संरक्षण एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने में प्लंबरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा जल संसाधनों के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास का संदेश दिया।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्लंबरों को आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति योजनाओं का नियमित रूप से कार्य करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने किसी भी क्षेत्र से जलापूर्ति योजना बाधित होने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित उस पर कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने जल महोत्सव मनाए जाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए धरातल पर आम जनों तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने में प्लंबरों की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने सभी से अपने कार्य को पूरी गंभीरता के साथ करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्लंबर प्रेमानंद कुमार, ललन कुमार, रामदेव कुमार, मंशु महतो, ज्ञानी प्रसाद, अजय कुमार, गंगाधर सिंह, दुलेश्वर प्रसाद, संजय सिंह, ब्रजकिशोर, मनोज कुमार, नारायण महतो, अशोक कुमार प्रजापति, पप्पू कुमार, सूरज महतो, बसंत कुमार रजवार, कमलेश महतो, दिनेश महतो, शिव शंकर सिंह, अरविंद पटेल, दिलीप रजवार, सुमित प्रजापति, राजू कुमार महतो, सौरभ कुमार, द्वारिका गोप, कार्तिक मांझी, रघुनाथ महतो, करण कुमार, चंदन नायक, सोहन बेदिया, उमेश मुर्मू, लीलू मुंडा एवं राहुल कुमार महतो को सम्मानित किया।
मौके पर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सुरेंद्र कुमार दिनकर, यूनिसेफ सहयोगी संस्था से निर्भय कुमार मोदी, कनीय अभियंताओं, जल सहियाओं, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्लंबरों सहित अन्य उपस्थित थे।
