रामगढ़: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से यूको बैंक पतरातु शाखा ने बुधवार को हरिहरपुर पंचायत भवन में वित्तीय साक्षरता सह ऋण वितरण शिविर आयोजित किया। जिसकी शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि उप अंचल प्रमुख शंभू कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर की। कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की कुंजी हैं। महिलाएं बैंकिंग सेवाओं से जुड़ें और लाभ लेकर स्वावलंबन की दिशा में बढ़ें। 

शिविर में महिला समूहों को बचत, बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंक ने तीन नए स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे, तीन पुराने समूहों को द्वितीय-तृतीय लिंकेज ऋण मिले और छह सदस्यों को मुद्रा लोन दिया गया ताकि वे छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।

प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा और सीसी बीरेंद्र कुमार ने व्यापारिक बारीकियों और सरकारी सहयोग पर मार्गदर्शन दिया, जबकि शाखा प्रबंधक लीमा रोज मिंज और सहायक प्रबंधक प्रीति कंचन तिग्गा ने योजनाओं के सरल क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में समूह की महिलाएँ और ग्रामीण मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!