रामगढ़: देश में एक अप्रैल से नये चार लेबर कोड लागू करने के विरोध में ईस्ट सेन्ट्रल रेल्वे इम्प्लाईज यूनियन ने पतरातू में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने शाखा एक के सचिव संजीव कुमार और शाखा दो के अध्यक्ष विमलेश कुमार के नेतृत्व में पतरातू रेलवे के क्रू लाबी, गैंग हट , कैरेज वैगन , इलेक्ट्रिक जेनरल, डीजल शेड में कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर विरोध जताया और केंद्र सरकार को खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर सभा को संबोधित करते हुए शाखा सचिव संजीव कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने पुराने लेवर कोड को रद्द कर मजदूर विरोधी नए 4 लेबर कोड देश के मज़दूरों के ऊपर थोप दिया है।कहा कि नए लेबर कोड मे 8 घंटा के बदले 12 घंटा काम करने के साथ साथ अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन हड़ताल करने पर भी रोक लगाया गया है। मजदूरों से यूनियन बनाने का अधिकार भी छीना जा रहा है। यह चार श्रम कानून मजदूरों की बजाय बड़े उद्योगपति और पूंजीपतियों के हित में है।
मौके पर यूनियन के महामंत्री मृत्युंजय कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी शंभू कुमार, ऑर्गेनाइजर सेक्रेटरी संजीव कुमार शिवकुमार गिरि,शंभू कुमार, संजीव कुमार, सागर कुमार सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे।
