रामगढ़: जिला खनन विभाग ने रामगढ़ थाना अंतर्गत नई सराय-अरगड्डा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह खान निरीक्षक ने नईसराय-अरगड्डा मुख्य सड़क पर जांच अभियान चलाया। इस क्रम सीसीएल अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय के निकट सुबह तकरीबन 08:00 बजे खान निरीक्षक ने सिरका की ओर से आते अवैध बालू लदे महिंद्रा ट्रैक्टर को पकड़ा गया।
जांच-पड़ताल के दौरान ट्रैक्टर पर लदे बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया। जिसपर ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर रामगढ़ थाना के सुपुर्द किया गया। साथ ही ट्रैक्टर के मालिक, चालक और अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
