रामगढ़: भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री (झारखंड-बिहार) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को रजरप्पा में पूजा-अर्चना की। वहीं रजरप्पा से रांची लौटने के क्रम में भुरकुंडा के मतकमा चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, राकेश भास्कर और रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला मौजूद रहे।मतकमा चौक से नागेंद्र नाथ त्रिपाठी सुंदरनगर में अशोक सोनी के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं का परिचय लेते हुए औपचारिक बातचीत की।

मौके पर भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सह मुखिया अजय पासवान, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुशवाहा, बरकाकाना मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो, सतीश मोहन मिश्रा, राजेंद्र मुंडा, राजू मल्होत्रा, अवधेश सिंह, राकेश चौधरी, राजेश सोनी, विजय सिंह, सुरेंद्र करमाली, संतोष शर्मा, विनोद कुमार सिंह, रंजीत राम, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अबू तालिब सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!