रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल के पटेलनगर में गुरुवार को प्रिया ब्यूटी सैलून एंड एकेडमी का शुभारंभ हुआ। अवसर पर पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं संचालिका प्रिया कुमारी की माता यशोदा देवी ने विधिवत फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

अवसर पर संचालिका प्रिया कुमारी ने बताया कि यहां ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्पा, हेयर स्टाइलिंग, फेशियल, थ्रेडिंग, मेहंदी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां उत्तम क्वालिटी की सौंदर्य प्रसाधन सामग्री का उपयोग किया जाएगा। कहा कि यहां सेवाओं के साथ इच्छुक महिलाओं को ब्यूटीशियन और सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।

मौके पर भोला साव, विनोद सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, आयुष गुप्ता, शुभम गुप्ता सोनी देवी, पिंकी देवी, पूजा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!