राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं भाजपा का मजबूत आधार : रोशन लाल चौधरी 

रामगढ़: भाजपा भुरकुंडा मंडल के तत्वावधान में शनिवार को भुरकुंडा पंचायत भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, कार्यक्रम कार्य प्रभारी लक्ष्मी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा और शैलेंद्र पटेल सहित मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान और संचालन महेंद्र सिंह ने किया।

शिविर की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया। कार्यक्रम में आगे मंचासीन अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर और फूल माला पहनाकर किया गया।

इसके उपरांत अपने संबोधन में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता 24 घंटे समाज की सेवा और राष्ट्र हित के लिए समर्पित रहते हैं। साथ ही संगठन द्वारा मिलनेवाले हर दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त होनेवाली जानकारी और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और सांगठनिक दायित्वों को निभाने में आसानी होती है।

प्रशिक्षण शिविर में विजय सिंह, काला बाबू, कन्हैया सिंह यादव, राजू मल्होत्रा, सुरज कुमार, किशोर वर्मा, विक्रम गुप्ता, राजेश सोनी, सुरेंद्र यादव, कमलेश सिन्हा, मनोज प्रसाद गुप्ता, संजय पांडेय, प्रमोद सिंह, अविनाश कुमार, अवधेश पासवान, प्रवीण सिंह, अर्जुन कुमार सिंह, विनोद कुमार, बाबूलाल गोस्वामी, अखिलेश टोप्पो, ज्योति सिंह, जयप्रकाश पांडेय, जनदिन पाठक, जेडी सिंह, विनोद सिंह, प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार, योगेंद्र भगत, चंचल कुमारी, कविता देवी, विमला देवी, मंजू देवी, नेहा देवी, अंकिता देवी, अंजू कुमारी, सत्य प्रकाश, अरविंद कुमार मेहता, मिथिलेश कुमार, अशोक सोनी, विनय भगत, मिथिलेश कुमार सोनी, जलंधर कुमार, सरोज शर्मा, विक्की नायक, भारत, निशांत प्रसाद, प्रेम दुबे, विक्की सरकार, ओम प्रकाश सिंह, प्रकाश बेदिया, विजय कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य भाग ले रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!