रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत कोतो पंचायत में बिरहोर जनजाति के 12 परिवारों के जर्जर आवास का जिर्णोद्धार जिंदल स्टील पतरातू के सीएसआर विभाग से किया गया है। जिर्णोद्धार के उपरांत शनिवार को उप विकास आयुक्त रामगढ़ आशीष अग्रवाल ने आवासों का निरीक्षण किया। अवसर पर विधिवत फीता काटकर बिरहोर परिवारों को आवास में प्रवेश कराया गया। 

बताया जाता है कि पूर्व में कल्याण विभाग द्वारा बिरहोर परिवारों को आवास आवंटित किया गया था। आवास काफी समय से जर्जर स्थिति में थे। जिनका जिर्णोद्धार जिंदल स्टील पतरातु के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत कराया गया है।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास से समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे कार्यों की निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!