उरीमारी (हजारीबाग): उरीमारी चेकपोस्ट से भारत भारती विद्यालय तक सड़क पर लगते जाम के मद्देनजर वैकल्पिक रास्ते की कवायद मंगलवार को शुरू हुई। उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने उरीमारी चेक पोस्ट से शनिवार बाजार के बगल से उरीमारी कांटा घर तक के वैकल्पिक रास्ते का जायजा लिया गया। जिससे की सड़क जाम से स्थानीय लोगों को मुक्ति मिल सके।
बताया जाता है कि उरीमारी चेक पोस्ट से भारत भारती विद्यालय के समीप ट्रांसपोर्टिंग एवं रोड सेल की गाड़ियों का जमावड़ा लगने के कारण वहां से गुजरने वाले विद्यालय के छात्र छात्राओं, सीसीएल कर्मचारियों, मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका सयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव की पहल पर कोयला ट्रांसपोर्टिंग वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक रास्ते की कवायद शुरू हुई है। जिसपर जल्द ही सड़क निर्माण कराया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से डॉ जी आर भगत, सीताराम किस्कू, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप , लिफ्टर जुगेश बेदिया, सरोज यादव, वरुण सिंह, रामदुलार, संजय यादव, शिव शंकर सिंह, सिगू मांझी, जतरू बेसरा, दीपक यादव, संजय यादव, चंदू जायसवाल, सुनील, लालदेव सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।
