रामगढ़: जिला अंतर्गत बरलंगा थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने बुधवार की सुबह अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान के क्रम में सुबह तकरीबन 06:00 बजे खान निरीक्षक और उनकी टीम ने बरलंगा थाना के हारूबेड़ा रेलवे फाटक के पास एक हरा रंग का ट्रैक्टर ( JOHN DEERE 5039 D) को पकड़ा। जांच के क्रम में ट्रैक्टर के डाला पर लगभग 100 घनफीट बालू लदा पाया और ट्रैक्टर के अन्दर बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया।

जिसपर ट्रैक्टर को बरलंगा थाना के सुपुर्द करते हुए ट्रैक्टर मालिक, चालक और अवैध खनन परिवहन में संलिप्त अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। 

By Admin

error: Content is protected !!