रामगढ़: डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में आगामी 14 अप्रैल को भुरकुंडा  में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। भुरकुंडा अंबेडकर स्थल में जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। साथ ही भुरकुंडा नीचे धौड़ा, रिवर साइड और लादी गांव से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी। जिसका जुटान समारोह स्थल पर होगा। जयंती समारोह को लेकर भुरकुंडा अंबेडकर स्थल का रंग-रोगन और परिसर की साफ-सफाई की जा रही है। मंच के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मंच के अध्यक्ष बालेश्वर राम ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। अतिथियों के स्वागत के उपरांत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और हर्षोल्लास से जयंती मनाई जाएगी। शाम 04:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, अतिविशिष्ट अतिथि अंबा प्रसाद, सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार, झामुमो नेता संजीव बेदिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, जिप उपाध्यक्ष रीता देवी, सम्मानित अतिथि भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान, जवाहरनगर मुखिया प्रदीप मांझी, पटेलनगर मुखिया गुलाबो देवी, दिलीप दांगी, धनंजय यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में की जाएगी। समारोह के लिए अतिथियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। 

मौके पर जगरनाथ पासवान, संयोजक आजाद भुईयां, सचिव राजन राम, अरविंद कुमार, तुलसी राम, प्रेस कुमार पासवान, कर्मवीर राम, महावीर राम, विजय मेहरा, दिनेश राम, गोपेश्वर राम, बबलू कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!