रामगढ़: पतरातु प्रखंड क्षेत्र के हैसला पंचायत में गुरुवार को हाइ कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जा किए गए आवासों खाली कराने का अभियान चलाया। अभियान में जिला प्रशासन की टीम दंडाधिकारी, सहित भारी पुलिस बल, शामिल रहे।

सुबह 11 बजे कार्रवाई शुरू होने की कवायत शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध में जमकर बवाल काटा, लोगो ने सड़क पर टायर जला कर पतरातु रांची मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.इस मामले पर अधिकारियों ने लोगों को कोर्ट का आदेश का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास करते रहे। और जाम हटवाए।

घर खाली कराने पहुंचे अधिकारी, लोगों का विरोध

प्रशासन की ओर से जब घर खाली करने की घोषणा की गई तो स्थानीय निवासी आक्रोशित हो उठे. महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर कार्रवाई का विरोध किया. इस दौरान अधिकारियों और लोगों के बीच बहस भी होते दिखाई दिया. जिससे दिन भर गहमा गहमी का माहौल बना रहा।

 

मौके पर पहुंचे स्थानीय नेता भी
घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और कोर्ट के आदेश की प्रति दिखाई। हालांकि प्रशासन ने बताया कि वे हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने पहुंचे हैं.

प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस दौरान लोगों ने विरोध में अधिकारी वापस जाओ के नारेबाजी करते रहे वहीं भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आवासों को खाली कराया।
जबकि स्थानीय लोग अपने घर बचाने की गुहार लगाते रहे. फिलहाल प्रशासन अगले चरण की कार्रवाई की तैयारी में है और लोगों से निर्धारित समय में मकान खाली करने को कहा गया है।

By Admin

error: Content is protected !!