Nasa Artemis 2: संयुक्त राज्य अमेरिका के मिशन आर्टेमिस टू पर गए अंतरिक्ष यात्रियों का दल चंद्रमा का चक्कर लगाकर पृथ्वी सकुशल लौट आया है। शुक्रवार की शाम तकरीबन 5 बजकर सात मिनट पर ओरियन अंतरिक्ष यान ने प्रशांत महासागर में सफल लैंडिंग की। नासा के इस मिशन में शामिल कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच और कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जैरेमी हैनसेन की सुरक्षित वापसी हुई। जानकारी के मुताबिक मिशन के तहत बीते एक अप्रैल को आर्टेमिस लॉन्च किया गया। इस 10 दिवसीय यात्रा में सभी चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों तरफ चक्कर लगाकर वापस लौट आए हैं।
अंतरिक्ष यात्रियों के लौटने पर नासा और अमेरिकी सेना की संयुक्त टीम ने उनका स्वागत किया। अंतरिक्ष यान से बाहर निकलने में उनकी मदद की गई। प्रारंभिक चिकित्सा जांच के लिए उन्हें हैलिकॉप्टर से ले जाया गया। आज 11 अप्रैल को अंतरीक्ष यात्रियों नासा अंतरिक्ष केंद्र लौटने की संभावना है।
बताते चलें कि इससे पूर्व दिसंबर 1968 में नासा के अपोलो 8 में चंद्रमा का चक्कर लगाया गया था। जिसमें अंतरिक्ष यात्री जेम्स लवेल, फ्रैंक फोरमैन और विलियम एंडर्स शामिल थे।
Disclaimer: report has been written based on information for knowledge purpose only, and we do not confirm it, use your own discretion. Image courtesy -NASA
