रामगढ़: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, घाटो में गुरुवार को साहित्यकार विलियम शेक्सपियर का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महान नाटककार के उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देने और विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी साहित्य के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा मिश्रा ने ने किया।
समारोह की शुरुआत मोहम्मद अफ़जल ने विलियम शेक्सपियर के साहित्यिक परिचय से की। जिसमें उन्होंने शेक्सपियर के जीवन, उनकी रचनाओं और साहित्य जगत में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्र मृत्युंजय ने एकालाप (Soliloquy) प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत जूलियस सीजर पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में आगे अवनि सिन्हा द्वारा एक रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों के शेक्सपियर संबंधी ज्ञान का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही चरित्र-प्रस्तुति का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध पात्रों का अभिनय किया। कार्यक्रम का समापन सोनम सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
अवसर प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने अंग्रेज़ी विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की और भविष्य में ऐसे और समृद्ध कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
