रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत देवरिया गांव के शिव मंदिर परिसर में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक राजेंद्र मुंडा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे। बैठक मंडा पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही मंडा पूजा समिति का विस्तार करते हुए तैयारियों में जुट जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया गया कि आगामी 8 जून को मंडा जगाया जायेगा। जबकि 14 जून को रात में मंडा पूजा होगा और 15 जून की सुबह फुलखुंदी, बनस झूला सहित अन्य अनुष्ठान संपन्न होंगे और विसर्जन किया जाएगा। बैठक में सहयोग राशि संग्रह करने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

मौके पर अजय साहू, शंकर मांझी, कृष्ण मुर्मू, रोहित मुंडा, लालजी हेंब्रम, सुलेंद्र सोरेन, सुनील हेंब्रम, रामजी कांत सोरेन, विजय हेंब्रम, सोनू मुंडा, किशोर करमाली, शेखर करमाली, आकाश कुमार भुइयां, प्रेम भुइयां अरविंद करमाली, वीरेंद्र करमाली, पप्पू कुमार यादव, महेंद्र मुंडा, सुरेश मुंडा, पिंटू मुर्मू, किशन मुर्मू ,रविंद्र सोरेन, छोटू बेदिया,संजय मुंडा, अजय मुंडा, सूरज कुमार हेंब्रम, चंद्रकांत सोरेन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!