गिद्दी (हजारीबाग): मुहर्रम पर्व शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर गिद्दी थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डाड़ी अंचलाधिकारी कमला चंद्र वर्मा और संचालन थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन ने किया। बैठक में अधिकारियों ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की। इसके साथ ही पूर्व निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जुलूस के दौरान किसी प्रकार का भड़काऊ गाना नहीं बजाएं, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह और आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें। ऐसा करने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। कहा गया कि पर्व सद्भावपूर्ण माहौल में पर्व मनाए। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को अविलंब दें। पुलिस-प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।

बैठक में [एसआई रमेश हजाम, चंदन उरांव, सुनील कुमार महतो, उप प्रमुख सुमन देवी, तूफानी राम, अरुण कुमार, बलविंदर कौर, चंद्रशेखर सिंह सहित डोकबेडा, मिश्राईनमोड़ा, होसिर, रेलीगडा,गिद्दी ए, गिद्दी सी सहित अन्य मुहर्रम कमेटियों के अध्यक्ष और अन्य उपस्थित थे

By Admin

error: Content is protected !!