पोलियो उन्मूलन में सभी निभाएं भागीदारी : बीडीओ

गिद्दी (हजारीबाग): हजारीबाग जिला अंतर्गत डाड़ी प्रखंड में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया ने किया। अवसर पर अंचलाधिकारी कमलाकांत वर्मा सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सैकड़ों बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई।

अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया ने कहा कि तीन दिवसीय अभियान में शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा दी जानी है। एक भी बच्चा दवा से वंचित न रहे इसके लिए सभी को सजग होने की जरूरत है। सामाजिक सहभागिता से ही पोलियो बिमारी का उन्मूलन संभव है। 

अभियान को सफल बनाने में सुपरवाइजर रामेश्वर कुमार महतो, एएनएम सिलम कुमारी, विनीता कुमारी, रानी कुमारी, मोती कुमारी सहित परवेज आलम, हीरामनी, मंजू कुमारी, सुभांत, श्रीकान्त सहित स्वास्थ विभाग के अन्य कर्मी शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!