देवरिया पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने की बैठक
भुरकुंडा (रामगढ़): देवरिया पंचायत भवन में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक संतोष मांझी की अध्यक्षता और रामदास बेदिया के संचालन में हुई। जिसमें सर्वप्रथम 25 अगस्त को भुरकुंडा में आयोजित पतरातू प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया गया। वहीं बैठक में संगठन को मजबूती को लेकर चर्चा की गई। साथ ही खान-खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक को लेकर गांव-टोलों में जनसंपर्क अभियान चलाने पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय लोगों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई झामुमो लड़ेगा। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार सुनिश्चित कराने के लिए भुरकुंडा लोकल सेल को पुनः चालू कराया जाएगा। प्रबंधन के समक्ष मजबूती से मांग रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर झामुमो के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर पूर्व जिप सदस्य झरी मुंडा, सुनील बेदिया, नरेंद्र बेदिया, लालकु बेदिया, शंभू लाल मांझी, सूरज हेंब्रम, रामदास बेदिया, मन्नाराम मांझी, राम मांझी, कृष्ण मांझी, मनोज मुंडा, राजकुमार मुंडा, प्रेम मुंडा, रोहित मुंडा, विनोद बेदिया, महेश मुर्मू, राजेश सोरेन, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं विभिन्न गांव के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
