रांची: राजधानी रांची में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मोरहाबादी स्थित श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आगामी 3 सितंबर को ‘बाल गोपाल’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अगले दिन 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में ‘दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला’ का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से इन आयोजनों की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें दही हांडी प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या और रासलीला प्रमुख आकर्षण होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी ली और उनके द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया।

प्रतिनिधिमंडल में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता एवं डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किद्दू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता और संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!