रक्तदान कर दूसरों को दें नया जीवन : महाप्रबंधक

भुरकुंडा (रामगढ़): सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक रंजन सिन्हा ने विधिवत फीता काटकर किया। अवसर पर भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी, एसओपी संजय कुमार, स्टाफ ऑफिसर (ईएंडएम) एसके झा, स्टाफ ऑफिसर (क्वालिटी) प्रवीण कुमार सहारे, सीसीएल अस्पताल गांधीनगर की डॉक्टर मोना मंडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

अवसर पर महाप्रबंधक रंजन सिन्हा ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने तथा इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। ऐसे आयोजन लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं।

रक्तदान शिविर में सीसीएल अस्पताल गांधीनगर और रिम्स रांची के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और लैब टेक्नीशियन की टीम ने योगदान दिया। शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसके साथ ही सीसीएल की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और नाश्ते का पैकेट लेकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व महाप्रबंधक रंजन सिन्हा के आगमन पर डॉ. रिया कुमारी ने बुके देकर स्वागत किया।

शिविर के सफल आयोजन में रांची रिम्स से डॉ. सरोज, टेक्नीशियन अफजल मंसूरी, अबरार आलम, प्रसेन प्रसाद, राहुल दास, विजय भगत, वीरेंद्र यादव, मिथलेश सिंह, गांधी नगर हॉस्पिटल रांची की डॉ. मोना मंडल, टेक्नीकल सुधांशु रंजन भारती, सहायक विदेशी डकुआ, सौरभ कुमार गुप्ता, नेहा कुमारी ने योगदान दिया।

मौके पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. रिया कुमारी, मसरुल आफताब, देवेंद्र कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, पप्पू सिंह, फारूक रजा सहित भुरकुंडा हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मी और सीसीएल कर्मी मौजूद थे।