रामगढ़: प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचा। जहां प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुरुष अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को प्रज्ञा केंद्र संचालकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा गया। जिसपर मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं पर जल्द पहल करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष शिशिर टोप्पो, सचिव पुरुषोत्तम दास, सह सचिव यशवंत रावत, संरक्षक सलमोन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद खालिद अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता संगम कुमार गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मंटू कुमार चंद्रवंशी, इस्माइल अंसारी, राजन कुमार, मुन्ना कुमार चौधरी सहित संतोष कुमार, नवीन कुमार, मुंडेश्वर, नजीर अंसारी, योगेश ठाकुर, नवल किशोर पांडेय, तेहरान अंसारी, मोती सिंह, मासूम पांडे, अनिल मेहता, संजय कुमार और अजीज आलम सहित कई संचालक मौजूद थे।

