कांके (रांची): उम्र के साथ चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों में आने वाली कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कांके प्रखंड की ईचापीड़ी पंचायत में सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित इस शिविर में बुजुर्गों के बीच कुल 287 व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण बांटे गए। इस पहल से जरूरतमंद वृद्धजनों को आवागमन में सहूलियत मिलने और उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ने की उम्मीद है।

शिविर में पंचायत की मुखिया लखो उरांव, पंचायत समिति सदस्य ऐनुल हक अंसारी और उपमुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी मौजूद रहे। योजना की ओर से चंद्र मौली पांडेय, अभिनाश कुमार सिन्हा, अभिजीत कुमार सिंह और जाहिद अंसारी ने भी भाग लिया।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिए गए उपकरण बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर उपलब्ध कराए गए। इससे उन्हें दैनिक गतिविधियों में मदद मिलेगी और दूसरों पर निर्भरता कम करने में सहूलियत होगी। पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस पहल को वृद्धजनों के सम्मानजनक जीवन की दिशा में उपयोगी कदम बताया।

कार्यक्रम में वार्ड सदस्य पंचम उरांव, निखत प्रवीण, रूपा देवी, रूमनती देवी, निगारा प्रवीण, गुलनाज प्रवीण, कविता कुमारी, नासरीन परवीन और दिनेश महली उपस्थित रहे।

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में मतिउर रहमान, मोहम्मद इरफान अंसारी, लियाकत हुसैन, सुधीर बैठा, तौफीक अंसारी, फरीद अहमद, सफीउल्लाह अंसारी, पत्रश उरांव, नवी केरकेट्टा, राहुल उरांव, मजाहीर अंसारी, सोमरा उरांव, रेहान अंसारी, इरशाद अहमद, नीलू देवी और नजीर अहमद सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए।