भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर के आई.ए.जी. मैदान में शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन किया और नतमस्तक होकर मंगलकामना की। मां के दर्शन के साथ ही पूरे क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हो गया है। देर शाम तक श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लेते देखे गए।

वहीं दूसरी ओर रावण दहन की भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। स्थानीय कारिगर 50 फीट का पुतला तैयार करने में जुटे हुए हैं। आई.ए.जी. मैदान में पूजन सामग्री सहित खाने-पीने और खेल-खिलौने की दुकानें भी सज रही है। 

पूजा के सफल आयोजन में मुखिया सह पूजा समिति के सचिव आनंद दुबे, अध्यक्ष रणवीर सिंह, संरक्षक पी.के. हरिकृष्णन, नकुल प्रसाद, भोला सिंह, कोषाध्यक्ष सरवन कुमार, उपाध्यक्ष आर के पारिख, कविंद्र राय, मुखिया व्यास पांडे, रमेश कुमार सिन्हा, सौरभ कुमार सिंह, घोषाल जी, क्रांति सिंह, अनूप ठाकुर, संजय सिंह, विद्यासागर ओझा, क्रांति कुमार, सुलेंद्र सिंह, राजन पाठक, मनजीत चौधरी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।