बरकाकाना (रामगढ़): चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर बरकाकाना सहित आसपास के क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। क्षेत्र के रेलवे जोड़ा तालाब में शुक्रवार को सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई। इसके साथ ही घाट की सफाई के उपरांत मिट्टी भराई और समतलीकरण किया गया। अवसर पर रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी, वार्ड संख्या 24 की पार्षद प्रतिभा शरण और कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने तैयारियों का जायजा लिया। 

वार्ड पार्षद प्रतिभा शरण बताया कि तालाब में पसरी जलकुंभियों और गंदगी से साफ-सफाई में काफी मशक्कत हुई है। नगर परिषद के सफाई कर्मियों के अलावा अपने स्तर से भी कई मजदूर लगाए गए हैं। साफ-सफाई हो गई है और छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन की ओर से घाट पर गोताखोर भी तैनात किए जाएंगे।