Program organized under Integrated Natural Resource ManagementProgram organized under Integrated Natural Resource Management

जल संरक्षण और संचयन पर प्रदान संस्था की मुहीम

गुमला: प्रदान संस्था द्वारा संचालित ग्रीन ट्रांसफोरमेटिव पाथवेज वित्तीय सहायक इकेया फाउंडेशन के तत्वावधान में समेकित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त हेमंत सती ने किया।

कार्यक्रम में गुमला और रायडीह प्रखंड के आठ गांव चिरोडिह, कोनातोली, पबेया, कोटेंग्सेरा, बोक्टा, महुआ टोली, तेलिया, तुरिडि एवं पाकरटोली का समेकित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन योजना के तहत चयनित कार्यों पर चर्चा की गई।

प्रदान संस्था के मेराज ने बताया कि इन आठ गांव में योजना के तहत कुल 691 कार्य लिया गया है। जिसमे 193 परिवार आम बागवानी, 108 डोभा तालाब, 101 कुआं, 70  टीसीबी, 117 जमीन समतलीकरण, 14 सोलर पंप,  22 चेक डैम, 6 स्टाग्गेर ट्रेच एवं 46 गाय एवं बकरी शेड आया है। जिसका अभिशरण कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मनरेगा, भूमि संरक्षण विभाग, 15वें वित्तीय आयोग से किया जा सकेगा।

वहीं उप विकास आयुक्त ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गांव के लिए चयनित कार्यों के परिपेक्ष्य में हर संभव सहयोग करेंगे। इस दौरान उनके किसानो को ड्रिप से जोड़ने, पंचायत सेवक एवं मुखिया को एक्सपोज़र ले जाने, प्रखंड स्तर पे मीटिंग करने एवं फील्ड सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिक से अधिक किसानो कों मडुआ की खेती से जोड़ने के लिए निर्देश भी दिया।

ज्ञात हो कि ग्रीन ट्रांसफोरमेटिव पाथवेज वित्तीय सहायक इकेया फाउंडेशन के अधीन प्रदान संस्था जैविक खेती, समेकित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं महिलाओं के भागीदारी एवं स्वस्थ पर कार्य कर रही है उसी क्रम में 8 गांव का मोडल विलेज प्लान ग्रामीणों के साथ तैयार किया गया जिससे गांव में पानी के स्तर में सुधार, मिट्टी कटाव एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला सुकेशनी केरकेट्टा एवं रायडीह अमित कुमार, दोनों प्रखंडों के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी नेहा निश्चल, भूमि संरक्षण के पदाधिकारी, 8 गांव के ग्राम प्रधान एवं 4 पंचायतों के मुखिया सहित  प्रदान के टीम समन्वयक मेराज के साथ, अर्पण, सुरभि, अजय, अम्मू, रूचि, स्वरोप्प सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!