Two-day workshop started for skill enhancement of women farmersTwo-day workshop started for skill enhancement of women farmers

कोडरमा: संस्था समर्पण एवं टीडीएच की ओर से ढाब पंचायत भवन में आजीविका के विविध स्रोतों को लेकर स्वयं सहायता समूह के महिला किसानों का दक्षतावर्धन हेतू दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

कार्यशाला में प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने किसानों को कम लागत में अधिक उपज की तकनीक से अवगत कराया, किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र, किचन गार्डन, सब्जियों में नर्सरी प्रबंधन, सरंक्षित खेती, फसलों के लिए भूमि की तैयारी से लेकर कटाई के बाद तक की जाने वाली विभिन्न क्रियाओं, फसलों में आने वाले कीट व बीमारियों के नियंत्रण के उपाय, फसलों में पौध सरंक्षण, दवाइयों का छिड़काव करते समय ध्यान देने योग्य बातों और सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दिया।

कार्यक्रम में मेरियन सोरेन ने किसानों को सूक्ष्म सिंचाई का महत्व व उपयोग, वैज्ञानिक तकनीक के साथ बेहतर सिचाई प्रबंधन आदि पर विस्तार से जानकारी दिया।

मौके पर प्रीति गुड़िया मुर्मू ने कहा कि हमारा यह क्षेत्र ढिबरा पर आश्रित हैं। अब जब ढिबरा कारोबार बंद हो गया है तब हमलोग खेती से जुड़ रहे हैं। समर्पण इस दिशा में हम लोगों को न सिर्फ प्रोत्साहित कर रही है बल्कि बीज भी उपलब्ध करा रही है और टेक्निकल सपोर्ट भी।

मौके पर मुख्य रूप से रंजू देवी, मुनिया देवी, रिंकू देवी, बुधनी सोरेन, सुनीता देवी, बडकी मुर्मू, सुमा सोरेन, शांति देवी, पानो देवी, गीता हेम्ब्रम, किरण कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!