SAIL: महारत्न कंपनी स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्तीय वर्ष में अप्रैल 25 से फरवरी 26 तक की अवधि में सर्वश्रेष्ठ बिक्री हासिल की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 18.24 मिलियन टन की बिक्री हासिल की है, जो बीते वित्तीय वर्ष में इस अवधि की तुलना में 14% की वृद्धि है। इस अवधि के दौरान कंपनी ने  अब तक का सर्वाधिक 1.11 लाख करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन भी हासिल किया है। वहीं कर्ज को 1000 करोड़ रुपए कम किया है।

वहीं सेल के बोकारो स्टील प्लांट में पहली बार चेकर्ड प्लेट का भी उत्पादन शुरू कर दिया गया है। प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल में स्वदेशी तकनीक से चेकर्ड प्लेट का उत्पादन किया जा रहा है। बताते चलें कि चेकर्ड प्लेट की उभारनुमा डिजाइन इसे फिसलन रोधी आवश्यकताओं के लिए उपयोगी बनाती है। 

By Admin

error: Content is protected !!