बड़कागांव: बालिका उच्च विद्यालय में बड़कागांव आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन शुक्रवार को हुआ। समर कैंप के दौरान बच्चों को फिजिकल एक्टिविटीज, योगा, मेडिटेशन, जुंबा डांस, कबड्डी, फुटबॉल, माइनर गेम, राइफल शूटिंग, तीरंदाजी के अलावा कई गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षक दुर्गेश कुमार और अमित के द्वारा दिया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार उपस्थित थे।
मौके पर मुख्य अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। समय-समय पर इस प्रकार का कैंप का आयोजन करने से बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलता है। खेलकूद में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चें खेल में अपना केरियर भी चुन सकते हैं। समर कैंप के समापन पर अतिथियों द्वारा 35 बच्चों के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं मेंडल देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रीतेश ठाकुर, सांढ़ पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार प्रसाद, सांढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया भीखन महतो, बालेश्वर महतो, बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य राम लखन महतो, बालिका उच्च विद्यालय के अध्यक्ष उमेश साव, कौटिल्य महिला महाविद्यालय के प्राचार्य रामचरित्र दांगी, सिकंदर सोनी, तुलसी महतो, सिकंदर राम, इंग्लेश सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।