हजारीबाग के फ्लोरिस्टा बैंक्वेट हॉल में प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
हजारीबाग: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर हजारीबाग के फ्लोरिस्टा बैंक्वेट हॉल में प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी का गुरुवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक सुदेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता और सहसंयोजक सह जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद के संचालन में हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास उपस्थित हुए। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि बरही विधायक मनोज यादव, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, झारखंड भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव भी उपस्थित थे।
प्रोफेशनल मीट विचार गोष्ठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के प्रबुद्धजन और समाजसेवी सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश जिला और मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। अवसर पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम की प्रस्तुति की गई। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों को अंग वस्त्र और बुके देकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा की मोदी सरकार गरीबों, किसानों और नारी शक्ति के प्रति समर्पित सरकार है। दुश्मनों के घर में घुसकर जवाब देने का काम प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में शुरू किया गया। यह नये भारत की ताकत है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ झारखंड प्रदेश के 1 करोड़ 20 लाख से अधिक लाभार्थी ले चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा झारखंड वासियों को 6 नई वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल चुका हैं। आदिवासी वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने हेतु 40 लाख एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय उपलब्ध करा चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि पीएम किसान सम्मन निधि के तहत झारखंड के 22 लाख 55 हजार किसानों को 1179. करोड़ से अधिक रुपया दिया जा चुका है।15 करोड़ से ज्यादा नल से जल कनेक्शन से घरों को जोड़ा गया है, जो रुस की पूरी आबादी से अधिक है। 12 करोड़ शौचालय जनता को समर्पित किया गया है, जो संख्या कनाडा और इटली की कुल आबादी से भी अधिक है। 55 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री जनधन योजना से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड लोगों को मुफ्त राशन प्रत्येक माह दिया जाता है। पीएम उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिया गया है। अब तक पूरे भारत में 9 करोड़ से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत के तहत किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक आवास का निर्माण कराया गया है। यह सिर्फ आंकड़े नहीं बल्कि यह नए भारत की उपलब्धियां हैं।
अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास समावेशी शासन के आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहले की सरकारों की तुलना में आज एसटी-एससी और ओबीसी के सबसे अधिक प्रतिनिधि हैं। कहा की यूपीए के शासनकाल में भारत के प्रधानमंत्री पीछे-पीछे चलते थे। आज एनडीए के शासनकाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे आगे चलते हैं।
प्रोफेशनल मीट विचार गोष्ठी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सरोज सिंह, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने भी संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य केपी ओझा, अनिल मिश्रा, हरिश श्रीवास्तव, टुन्नू गोप, जिला पदाधिकारी रेणुका साहू, आनंद देव, दामोदर सिंह, रमेश ठाकुर, भानुमति पासवान, कुंवर मनोज सिंह, आरवी सिंह, गंगाधर दुबे, बंशीधर रुखैयार, प्रवीण कुमार सिंह, ज्ञानचंद प्रसाद मेहता, अजीत गुप्ता, संजीव कुमार झा भोला भगत, प्रदीप सिंह, आचार्य कौटिल्य, मुकेश कुमार, प्रेमलता जैन, डॉक्टर विनोद, डॉक्टर ललिता राणा, डॉक्टर मधुबाला राणा, सत्येंद्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह राठौर, उमेश दांगी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।