रामगढ़: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती शनिवार को पीटीपीएस विद्यालय में उत्साह के साथ मनायी गई। अवसर पर भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिया पंचायत के उप मुखिया आनंद किशोर महतो और संचालन सुबोध कुमार ठाकुर ने की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार और उनका बलिदान युवाओं में देश प्रेम, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना जागृत करते हैं। जीवन की चुनौतियों के बीच राह दिखाते हैं। वहीं छात्र नेता लोकेश आनंद ने कहा कि आज भगत सिंह की क्रांतिकारी सोच को अपनाने की जरूरत है। सभी के लिए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अवसर पर रूटीन इंचार्ज विजय कुमार सिन्हा, प्रो. नन्द कुमार, प्रो. शकील अहमद, प्रो. ललन राम, चंद्रचूड़ रॉय, महिला नेत्री सीमा रॉय, सहित छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से राखी कुमारी, शबनम कुमारी, सोनी कुमारी, विशाल कुमार, उज्जवल कुमार, शुभम पांडे, उदय समेत अन्य उपस्थित थे।