हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित “सांसद तीर्थ दर्शन” अभियान के तहत तीर्थयात्रियों का 11वां जत्था गुरुवार को कटकमसांडी प्रखंड के बरगड्डा पंचायत से रवाना हुआ। बरगड्डा स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस पावन यात्रा को सांसद मनीष जायसवाल के पुत्र करण जायसवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ़ खोखा सिंह, भाजपा नेता जुगनू सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा, भाजपा महिला नेत्री सत्यभामा, सांसद कार्यालय प्रभारी विजय वर्मा, भाजपा नेता शिवपाल यादव सहित कई स्थानीय गणमान्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा करके रवाना किया।
11वें जत्थे में ग्राम पंचायत बरगड्डा के कुल 65 तीर्थयात्री शामिल हुए। जिनमें 60 तीर्थयात्री और 5 स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता हैं। ये सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों वाराणसी, प्रयागराज (संगम), अयोध्या और विंध्याचल के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। गाजे-बाजे के साथ पुष्प-वर्षा कर तीर्थ यात्रियों को यात्रा के लिए शगुन करके रवाना किया गया। इस दौरान उत्सव का माहौल बना रहा। वहीं यूथ विंग हजारीबाग की द्वारा यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को अल्पाहार के साथ एक कपड़े के थैले में फल और पानी बोतल उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही सभी को अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, जिल मंत्री रीतलाल यादव, कटकमसांडी पूर्वी बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कटकमसांडी पश्चिमी बीजेपी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, मुखिया आदित्य दांगी, मुखिया नारायण साव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू, महामंत्री अरविंद यादव, भाजपा उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह भोक्ता, मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रवि, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दीपक मेहता, महामंत्री राकेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद, पूर्व मुखिया लीलो सिंह भोक्ता, भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता महावीर सिंह, मिथलेश सिंह, बीरेंद्र ओझा, विजुल देवी, घनश्याम यादव,नरेश पासवान, शंकर यादव, निर्मल साव, दुर्जोय प्रसाद, दिनेश्वर यादव, प्रमोद मेहता, रामू राम, विकास मेहता, बैजनाथ यादव,लेखराज यादव, अनुराग मित्तल उर्फ सीकु, गोविंद यादव, सरोज सिंह,अनिल यादव, सुंदर राम, सिकंदर यादव सहित कई उपस्थित थे।